संभागीय स्तरीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का 03 से 04 जनवरी तक सूरजपुर कन्या विद्यालय में किया जायेगा आयोजन

1 Min Read

दिनेश साहू

सूरजपुर:  जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह क्षत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत सरकार विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के द्वारा सरगुजा संभाग अंतर्गत इन्सपायर अवार्ड मानक योजना स्वीकृत प्रतिभागियों की संख्या 495 है। संभागीय स्तरीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी 03 जनवरी 2020 व 04 जनवरी 2020 को जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में आयोजित किया जायेगा एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में प्रतिभागियों की ठहरने की व्यवस्था किया गया है। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर एवं कोरिया जिले के प्रतिभागियों एवं शिक्षक सम्मिलित हो सकते है। इसके लिये सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर एवं कोरिया जिले के शिक्षा अधिकारी को संभागीय स्तरीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं शिक्षकों सम्मिलित होने हेतु कहा है। किसी भी प्रकार की समस्या या सहयोग हेतु प्राचार्य लेफ सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर मोबाईल नम्बर 9111905052, 9406060554 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment