एनआरसी, सीएए के समर्थन में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में राष्ट्रवादियों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

3 Min Read

अमित श्रीवास्तव

कोरिया बैकुंठपुर: कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर रामानुज पीजी कॉलेज से घड़ी चौक तिरंगा यात्रा निकाला गया। हाथों में तख्ती लिए कालेज के छात्र नारा लगाते हुए हम हिंदुस्तानी NRC ,CAAका समर्थन करते हैं नारा लगाते NRC,CAA देश हित का रक्षा कवच है। राष्ट्रभक्त की यही पहचान CAA और एनआरसी देश का मान भारत माता की जय 1 किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर रामानुज कॉलेज से लेकर घड़ी चौक शहर के बीचोबीच रैली निकाली गई।

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 1 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिक संशोधन विधेयक का समर्थन किया गया। यह रैली रामानुज पीजी कॉलेज बैकुंठपुर शहर के बीचो-बीच घड़ी चौक फव्वारा चौक बस स्टैंड होते हुए एसईसीएल चौक फिर घड़ी चौक में समाप्त कर आम सभा में तकलीफ हुआ और नागरिक संशोधन पर विरोध करने वालों का विरोध किया गया ।साथ में आजादी मांगने वाले को भी सचेत किया गया देश के विभाजन से संबंधित किसी प्रकार का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान के देश से सभी अल्पसंख्यक को नागरिकता प्रदान किया जा रहा है। शेष एक विशेष समुदाय के बीच में भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिक समाप्त की जाएगी इस अफवाहों से बचने देश के अंदर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता पर कोई सवाल नहीं है ।यह सीमावर्ती राज्यों में दूसरे देश से आए घुसपैठ की जांच हो सकती है।

हमारे देश में हर रह रहे नागरिक को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है या संशोधन अधिनियम इस देश के रहने वाले नागरिकों किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने वाला है। इस बिल में किसी भी धर्म विशेष के विरोध में कतई नहीं है लेकिन देश के विरोध तथा विरोधी तत्वों द्वारा इस कानून का दुराचार किया जा रहा है जो राष्ट्र हित में नहीं है इस दुराचार के दृष्टि परिणाम स्वरूप देश में कई हिस्सों में आंदोलन कर देश के संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं

इस तिरंगा यात्रा के पूर्व कैबिनेट मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष बिहारी जायसवाल ,पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, चंपा देवी पावले ,महामंत्री देवेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष भानु पाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ,उपाध्यक्ष सुभाष साहू, अमित श्रीवास्तव ,अनु दुबे ,अनिल साहू, विजय रजवाड़े पंकज गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, अभय जसवाल, नीरज पांडे हजारों की संख्या में भाजपा ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद ,गौ रक्षा वाहिनी अन्य संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment