मनेंद्रगढ़ तीन निर्दलीय पार्षद थामे कांग्रेस का हाथ, इस बार भी कांग्रेस का अध्यक्ष होने की पूरी संभावना

2 Min Read

अमित श्रीवास्तव

कोरिया मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को तीन निर्दलीय पार्षद का साथ मिलने से माना जा रहा है कि नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में कांग्रेश कब्जा मानी जा रही है।
शुक्रवार की रात लगभग सात 7:30 के आसपास 3 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस पर अपना आस्था दिखाते हुए कांग्रेस प्रवेश कर लिया।
इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल राज मंत्री गुलाब कमरों प्रमुख रूप से मौजूद थे।
आपको बता दें कि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में 22 वार्ड वाली नगरपालिका है जिसमें कांग्रेश 9 भाजपा 5 एवं निर्दलीय 8 जीत कर आए थे। कांग्रेस को बहुमत के लिए तीन पार्षदों की आवश्यकता थी ।पहले से भी कांग्रेस बता रही थी कि कुछ निर्दलीय पार्षद मेरे संपर्क में हैं जो आज कांग्रेश तीन पार्षद ज्वाइन कर लिए इससे माना जा रहा है कि अब कांग्रेश अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बना लेगी।
इस बीच निर्दलीय पार्षद गौरी केरकेट्टा, पप्पू हुसैन, सपन ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके साथ अन्य तीन निर्दलीय पार्षदों ने समर्थन की बात कही जा रही है इससे अब साफ है कि नगरपालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
सूत्रों की मुताबिक माना जा रहा है कि पूर्व में दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी प्रभा पटेल या कृष्ण मुरारी तिवारी के नाम पर पर्यवेक्षक आज मोहर लगा सकते हैं। वहीं उपाध्यक्ष को लेकर कई वरिष्ठ कांग्रेसियों पार्षद अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं ऐसे में जिसका नाम पर्यवेक्षक तय करें इसमें भी असमंजस बना हुआ है जानकारी के मुताबिक आज सभी कामरेड पार्षदों समर्थक मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ सुबह 10:00 बजे होटल में ही सभी पार्षद के साथ बैठेंगे उसके बाद अध्यक्ष का नाम की घोषणा की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment