Thu. Oct 17th, 2024

जिले की तीन नगर पंचायतों में 4 कांग्रेस तो वहीं 3 भाजपा, के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित

अमित श्रीवास्तव

कोरिया जिले की तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु संपन्न हुए चुनावों में नगर पंचायत झगराखाण्ड में कांग्रेस के रजनीश पाण्डेय, नई लेदरी नगर पंचायत में भाजपा की सरोज यादव और खोंगापानी में भी भाजपा के धीरेंद्र विश्वकर्मा निर्वाचित हुए।

वहीं खगराखाण्ड नगर पंचायत में कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल सत्तार और नई लेदरी नगर पंचायत में भाजपा की इंद्र पटेल उपाध्यक्ष पर निर्वाचित हुए।

वहीं नगर पंचायत खोंगापानी में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजाराम कोल की जीत हुई है।

दरअसल, अब्दुल सत्तार भाजपा से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे और फिर कांग्रेस ने उन्हे अपना उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। धीरेन्द्र विश्वकर्मा को 15 में से 8 मत मिले हैं। यहां 15 वार्डों की नगर पंचायत खोंगापानी में 6 पार्षद कांग्रेस के 8 पार्षद भाजपा के व 1 पार्षद निर्दलीय था। चुनाव के दौरान भाजपा से चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र तिवारी के साथ जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नगर पंचायत झगड़ाखाण्ड में अध्यक्ष रजनीश पांडे को 10 वोट मिले वहीं भाजपा के उमेश जयसवाल को 5 वोट मिले हैं। इसके पहले भी एक बार रजनीश पाण्डेय अध्यक्ष रह चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply