अलग अलग कारणों से हुए मृतकों के वारिसों को प्राकृतिक आपदा राहत अंतर्गत 10 हितग्राही को 40 लाख रूपये की राशि स्वीकृत

3 Min Read

दिनेश साहू

सूरजपुर: कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में अपर कलेक्टर के0पी0 साय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 10 हितग्राही जो विकासखण्ड प्रेमनगर ग्राम अन्नपूर्णा से मृतिका श्वेता सिंह आत्मज विजेन्द्र कुमार जाति गोड़ की मृत्यु 03 मई 2019 को जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतिका के निकटतम वारिस उसकी पिता विजेन्द्र कुमार सिंह को, ग्राम अनंतपुर से मृतक सुखसाय आत्मज नवलसाय की मृत्यु 23 अक्टूबर 2018 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पत्नि प्यारो बाई को,

विकासखण्ड रामानुजनगर ग्राम भरुहामुड़ा से मृतक रामेश्वर आत्मज सुमेर साय जाति रजवार की मृत्यु 09 दिसम्बर 2017 को कुआं के पानी में डुबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पत्नि मुन्नी बाई को, ग्राम पस्ता से मृतक देवान राम आत्मज शिवराम की मृत्यु 07 जनवरी 2019 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पत्नि फुलझर बेवा देवान राम को, ग्राम मदनेश्वरपुर से मृतिका रामबाई साहू पति बालगोबिंद जाति तेली की मृत्यु 08 मार्च 2019 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पति बाल गोबिंद को, ग्राम पवनपुर से मृतिका जेवन्ती पति अषोक मिंज की मृत्यु 17 अगस्त 2018 को आग में जलने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतिका के निकटतम वारिस उसकी पति अषोक मिंज को, ग्राम शिवपुर से मृतक विफल सिंह आत्मज बुधमान सिंह की मृत्यु 28 सितम्बर 2019 को जहरीले बिच्छु के काटने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी माता श्रीमती आरती को,

विकासखण्ड सूरजपुर ग्राम सलका से मृतक परसराम आत्मज इन्दरसाय की मृत्यु 09 जून 2018 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पत्नि बुधयारों को, ग्राम दतिमा से मृतिका अफसाना अंसारी पति सफीक मोहम्मद की मृत्यु 31 अगस्त 2019 को सर्प काटने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पति सफीक मोहम्मद को, ग्राम देवीपुर से मृतक आयुष देवांगन आत्मज राजू राम की मृत्यु 10 जुलाई 2019 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पिता राजू राम को चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। यह राशि आबंटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।

Share This Article
Leave a comment