जिले के समस्त विकासखंडों में स्थापित ट्रायबल मार्ट से स्वरोजगार के साथ महिलाओं को मिला आर्थिक आधार, जहाँ उचित मूल्यों पर सभी सामान उपलब्ध

4 Min Read
  • ग्रामीण प्रगति को मिला आधार, महिलाओं को मिला स्वरोजगार
  •  अब तक 42 लाख 66 हजार का समान किया जा चुका है विक्रय
  •  ई-रिक्षा से दी जाती है, घर पहुॅच सुविधा
          
       

सूरजपुर एक दुकान-सब्बो समान के तर्ज पर जिले के समस्त विकासखंडों में स्थापित किये गये सूरजपुर ट्रायबल मार्ट से आज उचित मूल्य पर दैनिक उपयोग के सभी समान उपलब्ध हो रहें है। जिला प्रशासन के द्वारा ग्राम संगठनों को इस कार्य से जोड़ते हुए महिलाओं को ऐसे कार्य में संलग्न किया गया है, जो प्रत्येक जन की दिनचर्या मे शामिल है, ऐसे में अलग-अलग दुकानों में कई वस्तुओं के मूल्य में भी अंतर देखने को मिलता रहता है, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सर्वसुविधा के लिए सूरजपुर ट्रायबल मार्ट से दैनिक उपयोग की सभी वस्तुए उचित दामों में उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि जिले के युवा कलेक्टर दीपक सोनी शुरू से ही रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए अपनी अलग सोच और उत्कृष्ठ कार्यो के लिए जाने जाते हैं और सूरजपुर में यत्र-तत्र रोजगार और स्वरोजगार में जो प्रगति देखने को मिल रही है वो इन्हीं युवा कलेक्टर की देन है, सूरजपुर ट्रायबल मार्ट कलेक्टर की एक महत्वाकांक्षी कार्य है, जिस पर कलेक्टर अपनी प्राथमिकता के साथ रूचि लेकर कार्य कराते हैं और राज्य के बाहर से भी केन्द्रिय प्रषासन ने भी सूरजपुर में किये जा रहे कार्यो में रूचि लेने लगे हैं, जिसके निरीक्षण पर टीम का आना लगा रहता है। ऐसे में जिला प्रषासन के द्वारा ट्रायबल मार्ट में व्यवस्थाओं पर पर्याप्त निगरानी रखी जाती है, जिससे इसका कार्य और अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

सूरजपुर विकासखंड में आदर्श महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत कुरूवां, ओड़गी विकासखंड में शक्ति महिला ग्राम संगठन ओड़गी, प्रेमनगर विकासखंड में उजाला महिला ग्राम संगठन ग्राम रघुनाथपुर, रामानुजनगर विकासखंड में भूमि महिला ग्राम संगठन रामानुजनगर, भैयाथान में माॅ महामाया महिला ग्राम संगठन भैयाथान, प्रतापपुर विकासखंड में छ.ग. महतारी संगठन ग्राम गोटगवां के द्वारा सूरजपुर ट्रायबल मार्ट के कार्य का संचालन किया जा रहा हैं। इन संगठन की 1481 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए ट्रायबल मार्ट के विभिन्न प्रयत्क्ष कार्यो में 60 महिलाओं को रोजगार भी दिया गया है। अबतक ट्रायबल मार्टो से कुल राशि 42 लाख 66 हजार रूपये का समान विक्रय किया जा चुका है। तथा संगठनों को 58 लाख का डिलीवरी आर्डर भी प्राप्त है।

ट्रायबल मार्ट से ही सप्लाई होता है छात्रावासों में समान, ई-रिक्षा से की जाती है घर पहुॅच सप्लाई- सूरजपुर ट्रायबल मार्ट के सभी संगठनों के पास समान के सप्लाई हेतु ई-रिक्षा उपलब्ध है, जिससे संगठन की महिलाएॅ समान सप्लाई करती हैं। जिले के समस्त छात्रावासों में इन ट्रायबल मार्ट से ही सभी समान खरीदे जाते हैं, जिसमें छात्रावासों को समानों पर विषेष रियायत भी दी जाती हैं, ई-रिक्षा के माध्यम से छात्रावासों में समान पहुॅचा कर उपलब्ध कराया जाता हैं। सूरजपुर ट्रायबल मार्ट से समान उपलब्ध होने पर अधीक्षकों का सामग्री क्रय करने जाने में लगने वाला समय तो बचत हो ही रहा है, साथ ही उचित दाम में उच्च गुणवत्ता की वस्तुए भी छात्रों को उपलब्ध हो रही है।

Share This Article
Leave a comment